Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर घटना: कड़ी सुरक्षा में हो रहा शवों का पोस्टमार्टम

लखीमपुर घटना: कड़ी सुरक्षा में हो रहा शवों का पोस्टमार्टम

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। जनपद में हुई हिंसा में मरने वालों के शवों का देर रात में ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), सीएमओ और सदर विधायक मौके पर मौजूद हैं।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद देर रात में ही मरने वालों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक श्याम सुंदर, हरिओम और शिवम के शव आ चुके हैं। ये सभी कार्यकर्ता हैं। पोस्टमार्टम हाउस में मौके पर सीडीओ अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सदर विधायक योगेश वर्मा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular