लखनऊ(हि.स.)। जनपद में हुई हिंसा मामले में एसआईटी को एक और कामयाबी मिली है। इस केस से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दूसरी एफआईआर में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।
एसआईटी दल में शामिल एएसपी अरुण ने मंगलवार को बताया कि तीन अक्टूबर को हुई हिंसा मामले में गम्भीरता से जांच की जा रही है। इस केस से जुड़े कई वीडियो, फोटो जांच दल के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर अब संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इसी कड़ी में दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गुरविन्दर सिंह और विचित्र सिंह के रुप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
