Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी हिंसा : एसआईटी ने नौ और किसानों से शुरू की...

लखीमपुर खीरी हिंसा : एसआईटी ने नौ और किसानों से शुरू की पूछताछ

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। जनपद में किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसके तहत मंगलवार को एसआईटी ने इस केस से जुड़े नौ अन्य किसानों से पूछताछ शुरु कर दी। इससे पहले सात अन्य किसानों से सोमवार को पूछताछ हुई थी।

तिकुनिया गांव में हुई हिंसा को लेकर एसआईटी ने करीब 50 किसानों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह सभी बुलावे के क्रम में एसआईटी के सम्मुख एक-एक कर निर्धारित समय पर हाजिर हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नौ और किसानों से पूछताछ शुरु कर दी गई है। इससे पहले सोमवार को सात किसान अपने अधिवक्ता को लेकर क्राइम ब्रांच दफ्तर में अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। एसआईटी ने इस केस की बिखरी कड़ियों को जोड़ने के लिए इन किसानों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।

10 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में अब तक एसआईटी टीम ने तकरीबन 10 लोगों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में लवकुश, आशीष पाण्डेय, आशीष मिश्र उर्फ मोनू, शेखर भारती, अंकित दास व लतीफ उर्फ काले, सुमित जायसवाल, शिशुपाल, नंद सिंह बिष्ट और सत्यप्रकाश तिवारी उर्फ सत्यम गिरफ्तार कर लिया है। इस पक्ष के तीन लोगों की मौत भी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular