Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी में बाघ ने युवक को बनाया निवाला

लखीमपुर खीरी में बाघ ने युवक को बनाया निवाला

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। लखीमपुर खीरी में तिकुनिया क्षेत्र के मझरा पूरब में रविवार देर शाम एक ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया है। युवक का शव खेत में मिला।

जानकारी के अनुसार बाघ के हमले में मारा गया ग्रामीण नरेंद्र सिंह 35 वर्ष ग्राम पंचायत तेलियार के गांव नरेंद्र नगर टपरा का निवासी है । वह रविवार दोपहर बाद अपनी पत्नी के साथ बैलगाड़ी से घाघरा नदी के समीप चारा लेने गया था। जहां पर गन्ने के खेत में मौजूद बाघ ने नरेंद्र सिंह पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया । ग्रामीणों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद देर शाम गन्ने के खेत से नरेंद्र का शव बरामद हुआ । उधर मंझरा पूरब में रविवार दोपहर बाद खेतों में चर रही दो भैंस पर एक साथ दो बाघों ने हमला कर दिया। लेकिन चरवाहों के द्वारा काफी शोर-शराबा मचाने के बाद बाघ भैंस छोड़कर जंगल भाग गए। आदमखोर हो चुके बाघों के द्वारा हो रही ताबड़तोड़ घटनाओं से तराई इलाके के ग्रामीणों में काफी रोष है।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular