Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

 लखीमपुर खीरी पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रविवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए डीएम-एसपी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर अपने उड़न खटोले से पहुंची। जहां से वे कलेक्ट्रेट सभागार के लिए रवाना हो गई। यहां पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद वे पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होंगी। जहां से वापस हेलीपैड आएंगी और पलिया के लिए रवाना हो जायेंगी। फिर दुधवा नेशनल पार्क जायेंगी और रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन वन विभाग के कर्मचारियों और महावतों के साथ बैठक करेंगी और थारू जनजाति के गांवों का भ्रमण करेंगी। इसके बाद पीलीभीत के लिए रवाना हो जायेंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियां की गई हैं और इसके लिए आवश्यकता अनुसार फोर्स की तैनाती की गई है।

देवनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular