Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी : तस्करों से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, बाजार में...

लखीमपुर खीरी : तस्करों से दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद, बाजार में ढाई करोड़ रुपए है कीमत

-दुर्लभ रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ चार तस्करों को भी किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से पुलिस ने दुर्लभ रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद सांप की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रेड सैंड बोआ सांप को कुछ तस्कर बेचने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने काकोरी तिराहे पर छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 4 किलो वजन का एक रेड सैंड बोआ प्रजाति का शव बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया कि इससे पहले भी वे 6 सांपों को पकड़ कर बेच चुके हैं।
गौरतलब है कि दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों और खेतों में दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि मौका देख कर तस्कर सांप को पकड़कर अंतरराष्ट्रीय तस्करों को बेच देते हैं। इससे इनको अच्छी खासी कीमत मिलती है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए इस रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए कीमत है। पकड़े गए लोगों में कासिम अली, गोला, संजय कुमार, सर्वेश कुमार और महेंद्र वर्मा शामिल हैं। चारों ने नगरिया गांव के जंगल में तालाब के पास एक गन्ने के खेत से सांप पकड़ने की बात बताई। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत का उनका चालान कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular