लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। लॉकडाउन में हुई शराबबंदी ने कच्ची शराब बनाने वालों की चांदी कर दी है। धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाई जा रही है और इसकी बिक्री की जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। जिसमें कच्ची शराब बनाने के आरोप में 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घण्टों में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं निष्कर्षण की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 30 अभियोग पंजीकृत किये गये।
बताया कि 17 अवैध शराब भट्ठी सहित 1 हजार, एक सौ पन्द्रह लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। साथ ही मौके पर 19 हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। 2 दिवसों में 75 अभियुक्त हुए गिरफ्तार। जबकि 45 अवैध शराब भठ्ठी 27 सौ लीटर कच्ची शराब बरामद किए गए। साथ ही मौके पर 48,450 लीटर लहन नष्ट किया गया। अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारी एवं बरामदगी निरन्तर प्रचलित रहेगीं। अभी तक कि अभियान के दौरान 1 लाख, 2 हजार, 700 लीटर अवैध कच्ची शराब, ड्रम, पतीला व अवैध शराब बनाने के उपकरण आदि सहित 4 लाख, 48 हजार, 450 लीटर लहन नष्ट किया गया।
