Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर की घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव बोले, आरोपियों को बख्शा नहीं...

लखीमपुर की घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव बोले, आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा

लखनऊ, 08 अक्टूबर(हि.स.)। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर लगातार विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। इसी बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान आया है। इसमें उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखीमपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और मामले की जांच चल रही है। हम प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। और आरोपी के लिए कोई पद या दबाव काम नहीं कर पाएगा। विपक्ष पर प्रतिक्रिया देने का कोई फायदा नहीं है, कानून अपने हिसाब से काम करेगा।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular