Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर कांड : आशीष की जमानत के खिलाफ अदालत में की जाएगी...

लखीमपुर कांड : आशीष की जमानत के खिलाफ अदालत में की जाएगी अपील : राकेश टिकैत

कानपुर(हि.स.)। लखीमपुर कांड को लेकर जब आरोपी आशीष मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही थी उस समय हमारी तरफ से नेट की समस्या हो गई। इससे न्यायालय तक हमारी आवाज नहीं पहुंच सकी। इसलिए किसानों की हत्या में आरोपित केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष की जमानत के खिलाफ भाकियू अदालत में अपील करेगी। यह बातें सोमवार को कानपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।

लखीमपुर कांड को लेकर कहा कि कोई आदमी इतनी बड़ी घटना करने के बाद कैसे बाहर आ सकता है। अगर आ सकता है तो फिर लोगों को भी देखना चाहिए कि उन्हें ऐसी सरकार चाहिए या कानून को मानने वालों की सरकार। वह कोर्ट का पूरी तरह सम्मान करते हैं और इसीलिए अब वह अपील में जाएंगे। कहा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 120 बी के आरोपित हैं, हालांकि ना तो उन्होंने सरेंडर किया है और ना ही मंत्री पद छोड़ा है। ऐसा लग रहा है कि यह राजा महाराजाओं की सरकार है और हम उसी दौर में हैं।

किसान नेता टिकैत ने कहा कि हम उत्तरी कोरिया की तरह हो गए हैं और वहां के राष्ट्रपति की तरह यहां भी राज हो रहा है। पश्चिम में चल रहे किसान आंदोलन आंदोलन का बाकी प्रदेश में असर क्यों नहीं पड़ा इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि यहां गांव का सरपंच और पुलिस रात दिन यह चौकसी कर रही थी कि कोई किसान दिल्ली बॉर्डर पर ना जा सके। मीडिया से मुखातिब होने के पहले घंटाघर स्थित चौधरी चरण की प्रतिमा पर राकेश टिकैत ने माल्यार्पण भी किया।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular