लखनऊ (हि.स.)। राजधानी में स्टंटबाजों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गोमतीनगर विस्तार थाना की पुलिस टीम ने 28 दो पहिया वाहनों का ई-चालान किया है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी ज्ञानेश्वर मिश्र पार्क के पास नवयुवक रोज मोटर साइकिल से स्टंटबाजी कर रहे हैं। इससे कोई न कोई चोटिल होता है और आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे तमाम शिकायतों को गंभीरता से लेने के बाद थाना प्रभारी ने मय फोर्स के साथ स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 28 दो पहिया वाहन चालकों को रोककर इनका ई-चालान किया। इस दौरान 39,500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
दीपक
