Tuesday, March 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : 27 जनवरी को होने वाली थी सिपाही विपिन की शादी

लखनऊ : 27 जनवरी को होने वाली थी सिपाही विपिन की शादी

– संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई थी सिपाही की मौत

लखनऊ (हि.स.)। रमाबाई रैली स्थल में बीतीरात को रात को पीएसी में तैनात सिपाही विपिन की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सिपाहियों ने विपिन को अंतिम विदायी दी। इस मामले में परिवार का कहना है 27 जनवरी को बेटे की शादी थी। मन पसंद की लड़की से शादी हो रही थी। अचानक यह घटना होना, ये बात किसी के गले से नहीं उतर रही हैं और मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

रमाबाई स्थल में बने पीएसी कैम्प में शुक्रवार की देरशाम को इंसास राइफल से गोली लगने से सिपाही विपिन (25) की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची आशियाना थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का परिवार के सुपुर्द कर दिया। बेटे की लाश को देखकर पिता रामऔतार गश खाकर गिर गए। मौजूद परिवार ने उन्हें संभाला।

पुलिस पूछताछ में चाचा मनोज ने बताया कि विपिन की 27 जनवरी को शादी होनी थी। 23 जनवरी को वह छुट्टी लेकर घर आने वाला था।घटना वाले दिन विपिन ने पिता को शादी के कार्ड बांटने को कहा था। चाचा ने यह भी बताया कि उसकी शादी उसके ही मनपसंद की लड़की से होने जा रही थी, इसलिए बगैर मर्जी से शादी के बिंदु पर बात करना गलत है। वह अपने मन की बात कभी भी किसी से शेयर नहीं करता था। परिवार में पिता रामऔतार, मां नीरज देवी और छोटी बहन शालू और शीतल की जिम्मेदारी विपिन पर ही थी। पुलिस से मांग है कि उसकी कॉल डिटेल और अन्य बिंदु पर पड़ताल कर परिवार को न्याय दिलाए।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular