लखनऊ(हि.स.)। अमीनाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की सयुंक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
थाना प्रभारी सूर्यबली पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर श्री राम चौराहे के पास से एक बदमाश को पकड़ा है। उसकी पहचान अमीनाबाद चिकमंडी निवासी वसीम कुरैशी के रुप में हुई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त गौकश अपराधी है। उसके खिलाफ गौकशी के मामले में कई जनपदों के थानों मुकदमा दर्ज है। वह हरदोई के संडीला थाना से दो मामलों में वांछित चल रहा है। इसी एक मामले में उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। इसके बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
