लखनऊ (हि.स.)। चिनहट थाना पुलिस ने शुक्रवार को अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उस पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी निवासी शीबू उर्फ शाहबाज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त अन्तरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। वह अपने साथियों के साथ बाजार व सुनसान जगहों पर खड़े दो पहिया वाहन को चुरा लेता है।
इसके बाद नकली कागजात बनाकर उसे दूसरे राज्य में बेच देता हैं। इस मामले में पुलिस ने उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।
