लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों में बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को 11 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, कुंवर पंकज को एडीएम न्यायिक श्रावस्ती के पद से हटाकर उन्हें मुख्य राजस्व अधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। सुभाष चन्द्र यादव को एसडीएम रायबरेली से एडीएम न्यायिक श्रावस्ती के पद पर नवीन तैनाती की गई है। अपर मुख्य नगर अधिकारी आगरा सुशीला को एडीएम नागरिक आपूर्ति आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह अरुण कुमार गोंड को एसडीम मेरठ से हटाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट इटावा बनाया गया है। एडीएम संभल कमलेश कुमार अवस्थी को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल, सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ प्रदीप वर्मा एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर संभल जिले में स्थानांतरण किया गया है।
एसडीएम भदोही चंद्रशेखर को सिटी मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के पद पर नई तैनाती मिली है। एडीएम वित्त झांसी राम अक्षयवर अब इसी पद पर जौनपुर भेजे गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व जौनपुर रामप्रकाश इसी पद पर महोबा भेजे गए। इसके अलावा एडीएम वित्त एवं राजस्व राम सुरेश वर्मा को इसी पद पर झांसी और एसडीएम मुरादाबाद रमाकांत वर्मा को महाप्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ के पद पर भेजा गया
दीपक
