Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ : 10 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ : 10 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। गोमतीनगर थाना पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को धर दबोचा। युवक ने शादी का झांसा देकर विवाह किया था। प्रताड़ित करने पर महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दिया था।

थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने शनिवार को यह बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार चटोला को दिल्ली नोएडा बार्डर के पास से शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी ने दी गई तहरीर में गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपित ने उसे झूठ बोलकर शादी की है। शादी के बाद वह उसे जबरन दुष्कर्म करना, जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करने जैसा आरोप है। आरोपित पर दस हजार रुपये का इनाम था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular