Tuesday, March 31, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 31 अक्टूबर को चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ होकर 31 अक्टूबर को चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर 04074 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, 03435 मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल और 04032 दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 अक्टूबर (सोमवार) को करेगा। इससे छठ पर्व पर यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी दीपक कुमार ने गुरुवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन (04074) का संचालन 31 अक्टूबर को लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर (सोमवार) को शाम 04 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से अपराह्न 02:10 बजे छूटकर शाम 06:30 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेगी। दिल्ली-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन (04066) का संचालन दिल्ली जंक्शन से 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से रात 11:10 बजे चलकर अगले दिन अपराह्न 03:45 पटना स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन (04032) का संचालन लखनऊ होकर 31 अक्टूबर (सोमवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली जंक्शन से अपराह्न 02:20 बजे चलकर लखनऊ से रात 11:40 बजे छूटकर अगले दिन वाराणसी होते हुए अपराह्न 03:45 बजे दरभंगा जंक्शन पर पहुंचेेगी।

उन्होंने बताया कि मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन (03435) का संचालन लखनऊ होकर 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन से सुबह 09:05 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 05 बजे होते हुए दोपहर 01:34 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। इन चारों ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छठ पर्व पर आवागमन करने में यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular