Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 30 से चलेगी गोरखपुर-एर्नाकुलम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर 30 से चलेगी गोरखपुर-एर्नाकुलम ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन

-वापसी में लखनऊ होकर 02 मई से चलेगी एर्नाकुलम-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 25 जून तक लखनऊ होकर प्रत्येक शनिवार को करेगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 25 जून तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से सुबह 08:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा और कोयम्बटूर के रास्ते तीसरे दिन दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 05304 एर्नाकुलम-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 02 मई से 27 जून तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को एर्नाकुलम से रात 11:55 बजे रवाना होकर कोयम्बटूर, पेरम्बूर, विजयवाड़ा, नागपुर, इटारसी, भोपाल, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और गोंडा होते हुए चौथे दिन सुबह 08:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि गोरखपुर-एर्नाकुलम-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 अप्रैल से 27 जून तक कुल नौ फेरों में किया जाएगा। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 23 बोगियां लगाई जाएंगी। यात्रियों को समय-समय पर जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular