Thursday, April 2, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 26 अक्टूबर से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी...

लखनऊ होकर 26 अक्टूबर से चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 04211 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल और 04185 ग्वालियर-बरौनी सुपरफास्ट स्पेशल सहित अप-डाउन में चार ट्रेनों का संचालन 26 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों में लखनऊ होकर करेगा। इससे छठ पर्व और दीपावली बाद वापसी करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 04211 वाराणसी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर को वाराणसी स्टेशन से शाम 04:15 बजे चलकर लखनऊ होते हुए दूसरे दिन शाम 06:30 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 04212 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से रात्रि 09:30 बजे चलकर लखनऊ होते हुए दूसरे दिन रात्रि 11:35 बजे वाराणसी स्टेशन पर पहुंचेगी।

वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी की बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जलंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन और प्रतापगढ़ स्टेशनों पर होगा।

इसी तरह से ग्वालियर-बरौनी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (04185) का संचालन 26 अक्टूबर (बुधवार) और 30 अक्टूबर (रविवार) को दो फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से शाम 06 बजे चलकर भिण्ड, इटावा, कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ से रात 02:20 बजे छूटकर अगले दिन 9,98 किलोमीटर की दूरी तय करके बरौनी जंक्शन पर शाम 06:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में बरौनी-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 28 अक्टूबर (शुक्रवार) और 01 नवम्बर (मंगलवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी स्टेशन से सुबह 04:30 बजे चलकर समस्तीपुर, छपरा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटवा, भिण्ड के रास्ते अगले दिन सुबह 04:15 बजे 9,98 किलोमीटर की दूरी तय करके ग्वालियर जंक्शन पर पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने मंगलवार को बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 26 अक्टूबर से अलग-अलग तारीखों में ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर सुपरफास्ट स्पेशल सहित अप-डाउन में चार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छठ पर्व और दीपावली बाद वापसी करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular