लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 09323 इंदौर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 24 और 31 अक्टूबर को करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 09323 इंदौर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 24 और 31 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन इंदौर स्टेशन से 24 और 31 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11:15 बजे प्रस्थान कर लखनऊ से रात 02:15 बजे होते हुए अगले दिन अपराह्न 01:40 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 09324 पाटलिपुत्र-इंदौर स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्टूबर और 01 नवम्बर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 25 अक्टूबर और 01 नवम्बर को पाटलिपुत्र स्टेशन से शाम 05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह लखनऊ से होते हुए रात 08:30 बजे इंदौर स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर होगा। इस ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर,स्लीपर और द्वितीय श्रेणी की सामान्य बोगियां लगेंगी।
दीपक
