Friday, February 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 22 जुलाई से चलेगी डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

लखनऊ होकर 22 जुलाई से चलेगी डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 22 जुलाई से फिर से चलाने जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को 22 जुलाई से फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन डिब्रूगढ़ स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को सुबह 08:05 बजे प्रस्थान कर लखनऊ से रात 02:35 बजे होते हुए तीसरे दिन 2,642 किलोमीटर की दूरी तय करके दोपहर 01:20 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ होकर 24 जुलाई से किया जाएगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ स्टेशन से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रात्रि 11:20 बजे प्रस्थान कर लखनऊ से पूर्वाह्न 11:15 बजे होते हुए चौथे दिन 2,642 किलोमीटर की दूरी तय करके सुबह 07:55 बजे डिब्रूगढ़ स्टेशन पर पहुंचेगी।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रेखा शर्मा का कहना है कि यात्रियों की मांग पर लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली डिब्रूगढ़-चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू होने जा रहा है। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular