Friday, February 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 21 मार्च से चलेगी एलटीटी-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को...

लखनऊ होकर 21 मार्च से चलेगी एलटीटी-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 02143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 21 मार्च से करेगा। इससे होली के त्योहार पर मुंबई से उत्तर प्रदेश आने और यहां जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के ​मुताबिक, 02143 एलटीटी-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 मार्च से प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपराह्न 03:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन अपराह्न 3:30 बजे लखनऊ होते हुए शाम 06:10 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

वापसी में 02144 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 मार्च से प्रत्येक मंगलवार को सुल्तानपुर से सुबह 04:05 बजे प्रस्थान कर 06:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अगले दिन सुबह 07:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन अप-डाउन में नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, भोपाल, झांसी, ओराई, कानपुर सेन्ट्रल, निहालगढ़ और मुसाफिर खाना आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular