लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग पर 05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस(एलटीटी) स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 मार्च को करेगा। इससे होली के त्योहार बाद लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर 05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 मार्च सोमवार को गोरखपुर स्टेशन से एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सोमवार शाम 06 बजे प्रस्थान कर आनन्द नगर से 06:47 बजे, सिद्धार्थनगर से 07:15 बजे, बढ़नी से 07:48 बजे, बलरामपुर से रात 08:45 बजे, गोण्डा से 09:55 बजे और दूसरे दिन ऐशबाग से रात्रि में 12:50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 02:45 बजे, भरवा सुमेरपुर से सुबह 04:17 बजे, रगौल से 04:34 बजे, बांदा से 06 बजे, चित्रकूट धाम से 07:02 बजे, सतना से 08:50 बजे, कटनी से 10:05 बजे, जबलपुर से 11:25 बजे, इटारसी से शाम 05:10 बजे, भुसावल से रात 09:20 बजे होते हुए नासिक रोड से 01:03 बजे तथा कल्याण से 03:55 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तीसरे दिन सुबह 05 बजे पहुंचेगी।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार को किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 20 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर जारी कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
दीपक
