Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 20 मार्च को चलेगी गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर 20 मार्च को चलेगी गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

लखनऊ(हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग पर 05064 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 20 मार्च को करेगा। इससे होली के त्योहार बाद लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, होली के त्योहार बाद यात्रियों की मांग पर 05064 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन 20 मार्च रविवार को गोरखपुर से एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन रविवार को गोरखपुर से रात 09:15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09:57 बजे, बस्ती से 10:24 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 12:07 बजे, बाराबंकी से 01:50 बजे, लखनऊ से 03:03 बजे, बरेली से 06:49 बजे, मुरादाबाद से 09 बजे, गाजियाबाद से 11:32 बजे, दिल्ली से 12:40 बजे, सोनीपत से 01:50 बजे, पानीपत से 02:27 बजे, अम्बाला कैंट से 04:55 बजे, लुधियाना से 07:05 बजे, जालन्धर सिटी से रात 09:05 बजे तथा ब्यास से 09:37 बजे छूटकर अमृतसर स्टेशन पर रात्रि 11 बजे पहुंचेगी।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार को किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में एसएलआरडी के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, शयनयान के 09 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 24 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर जारी कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular