Thursday, February 12, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 18 जून से चलेगी कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर 18 जून से चलेगी कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए 05624 कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 जून से करने का निर्णय लिया है। इससे असम की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की मांग को देखते हुए कामाख्या से भगत की कोठी स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05624) का संचालन 18 जून से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 18 जून से हर शुक्रवार शाम 5:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात्रि में 01 बजे लखनऊ होते हुए भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर रात 09:45 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 05623 भगत की कोठी-कामाख्या स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर 22 जून से हर मंगलवार को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से शाम 4:10 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर 02 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:10 बजे कामाख्या पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। 
गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस और बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि 02511गोरखपुर-कोचुवेली त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जून से कुछ स्टेशनों पर बदले हुए समय से चलाई जाएगी। इसी तरह से 02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में 21 जून से आंशिक बदलाव किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular