Monday, April 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 14 जुलाई से चलेगी कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस

लखनऊ होकर 14 जुलाई से चलेगी कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस का संचालन 14 जुलाई से सप्ताह में दो दिन करने जा रहा है। इससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर 15705 कटिहार-दिल्ली चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस का संचालन 14 जुलाई से सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को कटिहार स्टेशन से सुबह 07:50 बजे रवाना होकर लखनऊ से अगले दिन सुबह 04:20 बजे होते हुए 11:45 बजे दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में लखनऊ होकर 15706 दिल्ली-कटिहार चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस का संचालन 15 जुलाई से सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। यह ट्रेन दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को शाम 04:35 बजे रवाना होकर लखनऊ से रात 11:20 बजे होते हुए अगले दिन शाम 06:20 बजे कटिहार जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन अप-डाउन दोनों तरफ कटिहार और दिल्ली के बीच नवगछिया, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ आदि स्टेशनों पर रुकेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular