Friday, March 27, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर 11 मार्च से चलेगी आनंद विहार-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर 11 मार्च से चलेगी आनंद विहार-वाराणसी होली स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर 04052 आनंद विहार टर्मिनस-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन का संचालन 11 से 20 मार्च तक करेगा। इससे होली के त्योहार पर यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 04052 आनंद विहार टर्मिनस-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 11 से 20 मार्च तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को रात्रि 11 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 04:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में 04051 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनस आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन 12 से 21 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन वाराणसी रेलवे स्टेशन से शाम 06:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 01:20 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी।

इसी तरह से 04062 दिल्ली जंक्शन-बरौनी आरक्षित सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 18 मार्च को दिल्ली जंक्शन से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन तड़के सुबह 03:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04061 बरौनी-दिल्ली जंक्शन आरक्षित सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन 19 मार्च को बरौनी से तड़के सुबह 04:45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11:35 बजे दिल्ली जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों दिशाओं में अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर स्टेशनों पर होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular