लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन 02191 जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 07 अप्रैल से 30 जून के बीच करेगा। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
मुख्य जन संपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि 02191 जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 07 अप्रैल से 30 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को जबलपुर से लखनऊ होकर हरिद्वार के लिए चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन जबलपुर से शाम 06:55 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 4:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से सुबह 5:10 छूटकर दोपहर 01:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 02192 हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 08 अप्रैल से 01 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन हरिद्वार से शाम 04:20 बजे प्रस्थान करके रात्रि में 01:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ जंक्शन से रात्रि में 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 11:20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ कटनी, मैहर, सतना, चित्रकूट, बांदा, भरवा सुमेरपुर, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, आलमबाग, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद नजीबाबाद और लक्सर रेलवे स्टेशनों पर किया जाएगा।
लखनऊ होकर 07 अप्रैल से चलेगी जबलपुर-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
RELATED ARTICLES
