लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 05403 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार से करने जा रहा है। इससे होली के त्योहार पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 05403 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर से 11, 18 एवं 25 मार्च को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 05 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा होते हुए लखनऊ सुबह 09:15 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, रतलाम, बड़ोदरा, भरुच, सूरत, व्यापी, बोरीवाली होकर अगले दिन शाम 04 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 05404 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 12, 19 एवं 26 मार्च को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से शाम 07:25 बजे रवाना होकर लखनऊ से तीसरे दिन मध्य रात्रि 12:50 बजे होते हुए सुबह 06:25 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
दीपक
