Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर मुम्बई के लिए सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ होकर मुम्बई के लिए सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर मुम्बई जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 23 मई (सोमवार) को 01060 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 01060 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 23 और 30 मई को गोरखपुर से दोपहर 01 बजे किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन अयोध्या कैंट के रास्ते लखनऊ से रात 08:40 बजे रवाना होकर कानपुर के रास्ते अगले दिन रात 10:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी।

इसी तरह से 01059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 22 और 29 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 12:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 03:40 बजे लखनऊ के चारबाग होते हुए अयोध्या कैंट के रास्ते सुबह 10:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, पोखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी), ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी,खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और थाणे आदि स्टेशनों पर होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से मुम्बई के बीच स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ स्लीपर क्लास की नौ, एसी थर्ड की छह और सेकेंड सीटिंग क्लास की तीन बोगियां लगाई जाएंगी।

लखनऊ मंडल के गोंडा में नाॅन-इंटरलाॅकिंग के कारण अलग-अलग तारीखों में करीब 80 ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। ऐसे में गोरखपुर से मुम्बई के बीच लखनऊ होकर स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस समय गर्मी की छुट्टी के कारण मुम्बई सहित कई रूटों की ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular