लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने होली के त्योहार को देखते हुए लखनऊ होकर मुम्बई और पुणे जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनों को अब 31 मार्च तक चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे यात्रियों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 01079 स्पेशल ट्रेन को पहले एलटीटी से हर गुरुवार को 28 जनवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब 04 फरवरी से 25 मार्च तक आठ फेरों के लिए चलाया जाएगा। वापसी में 01080 स्पेशल ट्रेन को पहले गोरखपुर से हर शनिवार को 30 जनवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब छह फरवरी से 27 मार्च तक आठ फेरों के लिए चलाया जाएगा।
इसी तरह से 01407 स्पेशल ट्रेन को पहले पुणे से हर मंगलवार को 26 जनवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब 02 फरवरी से 30 मार्च तक नौ फेरों के लिए चलाया जाएगा। वापसी में 01408 स्पेशल ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से हर गुरुवार 28 जनवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब चार फरवरी से एक अप्रैल तक नौ फेरों के लिए चलाया जाएगा।
इसके अलावा 02031 स्पेशल ट्रेन को पहले पुणे से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शनिवार को 30 जनवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब 02 फरवरी से 30 मार्च तक 17 फेरों के लिए चलाया जाएगा। वापसी में 02032 स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर से सप्ताह में दो दिन गुरुवार व सोमवार को एक फरवरी तक चलाया जाना था। जिसे अब 04 फरवरी से 01 अप्रैल तक 17 फेरों के लिए चलाया जाएगा। इन सभी स्पेशल ट्रेनों को यात्रियों की सुविधा के लिए मार्च तक चलाया जाएगा। ताकि यात्रियों को होली पर आने-जाने में असुविधा न होने पाए। उपरोक्त सभी स्पेशल ट्रेनें अपने पहले की समय सारिणी के अनुसार ही चलेंगी।
लखनऊ होकर मुम्बई और पुणे जाने वाली कई स्पेशल ट्रेनें अब 31 मार्च तक चलेंगी
RELATED ARTICLES
