Tuesday, January 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर मऊ से आनंद विहार के लिए 24 से चलेगी स्पेशल...

लखनऊ होकर मऊ से आनंद विहार के लिए 24 से चलेगी स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन 05025 मऊ-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 24 जनवरी से करेगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। 
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 05025 मऊ-आनन्द विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 24 जनवरी से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 24 जनवरी से हर रविवार एवं मंगलवार को मऊ से सुबह 10:50 बजे चलकर लखनऊ शाम 07 बजे व आनन्द विहार टर्मिनस तड़के सुबह 03 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में 05026 स्पेशल ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनस से 25 जनवरी से हर सोमवार एवं शुक्रवार को दोपहर 01:25 बजे चलकर लखनऊ से रात 09:10 बजे चलकर मऊ सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा 05057 गोरखपुर-आनंद विहार वाया लखनऊ स्पेशल ट्रेन का संचालन 28 जनवरी से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन हर बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 08:55 बजे चलकर लखनऊ तड़के सुबह 02:35 बजे व आनंद विहार सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी। 

वापसी में 05058 स्पेशल ट्रेन आनन्द विहार से 27 जनवरी से हर बुधवार को आनंद विहार से शाम 05:10 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से देर रात 02:05 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 07: 20 बजे पहुंचेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular