लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 04059 जयनगर-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर बुधवार को करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 23 मार्च (बुधवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन जयनगर रेलवे स्टेशन से बुधवार शाम 05 बजे प्रस्थान करके अगले दिन लखनऊ से सुबह 10:30 बजे होते हुए 1,270 किलोमीटर की दूरी तय करके रात 07:55 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव मार्ग में मधुबनी, दरभंगा जंक्शन, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रतापगढ़,अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद आदि स्टेशनों पर होगा।
इसी तरह से 02363 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 मार्च (गुरुवार) को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन गुरुवार को पटना से रात के 10:20 बजे चलकर अगले दिन शाम 03:15 बजे आनंद विहार टर्मिनस पर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन दानापुर, आरा,बक्सर,पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
दीपक
