लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 01241 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का शेड्यूल शनिवार को जारी कर दिया है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर 05 से 26 नवम्बर तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक 01241 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर 05 से 26 नवम्बर तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपराह्न 01:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 01:40 बजे लखनऊ होते हुए शाम 06:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 01242 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपर फास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 से 27 नवम्बर तक लखनऊ होकर चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रात्रि 09:15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर लखनऊ से रात 2:30 बजे होते हुए तीसरे दिन तड़के सुबह 03:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ कल्याण,नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर किया जाएगा। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें कन्फर्म टिकट पर ही यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
