लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर चंडीगढ़ स्टेशन से 10 और 17 मार्च को करेगा। इससे होली के त्योहार पर यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से 10 और 17 मार्च को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रात्रि 11:15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन शाम 06:20 बजे गोरखपुर पहुचेगी। वापसी में 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित होली स्पेशल ट्रेन लखनऊ होकर प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 11 और 18 मार्च को चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रात 10:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 02:10 बजे चंडीगढ़ पहुुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती रेलवे स्टेशनों पर होगा।
इसी तरह से 04076 अमृतसर-पटना आरक्षित एसी स्पेशल ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से 13,14, 18 व 19 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन से दोपहर 02:50 बजे रवाना होकर अगले दिन अपराह्न 03:45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 04075 पटना-अमृतसर आरक्षित एसी स्पेशल ट्रेन पटना रेलवे स्टेशन से 16, 17, 21 व 22 मार्च को चलेगी। यह ट्रेन पटना स्टेशन से शाम 05:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 06 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अप-डाउन दोनों दिशाओं में ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली, चिपियाना बुजुर्ग, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
दीपक
