Sunday, April 12, 2026
Homeअन्य लखनऊ होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

 लखनऊ होकर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह-लालकुआं स्पेशल (03121) और 04039 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल सहित तीन ट्रेनों का संचालन अप-डाउन में लखनऊ होकर करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह-लालकुआं स्पेशल ट्रेन(03121) का संचालन 13 नवम्बर(रविवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन सियालदह स्टेशन से रविवार रात 11:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ से रात 11:05 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 05 बजे 1,371 किलोमीटर की दूरी तय करके लालकुआं स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 03122 लालकुआं-सियालदह स्पेशल ट्रेन का संचालन 15 नवम्बर (मंगलवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार सुबह 08 बजे लालकुआं स्टेशन से प्रस्थान कर लखनऊ से अपराह्न 02:10 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 01:15 बजे 1,371 किलोमीटर की दूरी तय करके सियालदह स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, गोरखपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली स्टेशनों पर होगा।

इसी तरह से 04039 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार रात 07:40 बजे से लखनऊ होकर किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बरौनी से 07:40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 08:05 बजे लखनऊ से छूटकर 1,090 किलोमीटर की दूरी तय करके नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 04:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर होगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular