Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ होकर चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त...

लखनऊ होकर चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19167/68) सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों को वेटिंग से राहत देने के लिए लखनऊ होकर चलने वाली 19305 डाॅ.अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस में 20 जनवरी से 17 फरवरी तक सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। अहमदाबाद से लखनऊ होकर चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस में 16 जनवरी से 16 फरवरी तक और 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस में दरभंगा स्टेशन से 19 जनवरी से 19 फरवरी तक सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस में अहमदाबाद स्टेशन से 15 जनवरी से 15 फरवरी तक और 19168 वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस में 18 जनवरी से 18 फरवरी तक वाराणसी स्टेशन से सेकंड एसी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular