लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से आनंद विहार के बीच लखनऊ होकर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के बाद अब वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन की वातानुकूलित (एसी) बोगियों में सीसी (क्लोज-सर्किट) कैमरे लगा दिए हैं। इस ट्रेन की एसी बोगियों में सीसी कैमरे से निगरानी भी शुरू हो गई है। इससे चोरी, छिनैती, पॉकेटमारी, जहरखुरानी और लूट आदि की घटनाओं पर रोक लगने की उम्मीद है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर से आनंद विहार के बीच लखनऊ होकर चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के बाद अब वैशाली एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगियों में सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे हमसफर एक्सप्रेस के बाद अब वैशाली एक्सप्रेस लखनऊ होकर चलने वाली दूसरी सुरक्षित ट्रेन हो गई है। वैशाली एक्सप्रेस की एसी बोगियों में सीसी कैमरे से निगरानी शुरू हो गई है। इससे ट्रेन में होने वाली चोरी, छिनैती, पॉकेटमारी, जहरखुरानी और लूट आदि की घटनाओं रोक लगने की उम्मीद है। फिलहाल अभी सिर्फ एसी बोगियों में कैमरे लगे हैं। आने वाले दिनों में ट्रेन की समस्त बोगियों में कैमरे लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन ट्रेनों की बोगियों के अलावा अब रेल इंजनों में भी सीसी कैमरे लगाने लगा है। परीक्षण के लिए पांच इलेक्ट्रिक रेल इंजनों में कैमरे लग चुके हैं। प्रयोग सफल रहा तो आने वाले दिनों में सभी रेल इंजनों में कैमरे लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत इंजन में छह कैमरे लगाए जाने हैं। चार कैमरे इंजन के अंदर और दो कैमरे इंजन के आगे लगेंगे जिनकी नजर रेल लाइनों पर होगी। इससे इंजन ही नहीं रेल पटरियां भी कैमरे की जद में आ जाएंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। हमसफर के बाद वैशाली एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगियों में सीसी कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा में सुधार होगा।
दीपक
