Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ होकर चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में 25 जनवरी से लगेंगे अतिरिक्त...

लखनऊ होकर चलने वाली महाकाल एक्सप्रेस में 25 जनवरी से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 20413/14 वाराणसी-इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस में 25 एवं 26 जनवरी से स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे उज्जैन के महाकाल और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर चलने वाली वाराणसी-इंदौर महाकाल एक्सप्रेस (20413) में 25 जनवरी से वाराणसी जंक्शन से और इंदौर-वाराणसी महाकाल एक्सप्रेस (20414) में इंदौर जंक्शन से 26 जनवरी से स्थाई तौर पर एक सेकंड एसी सहित तीन स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह से प्रत्येक रविवार को चलने वाली वाराणसी-इंदौर सुपरफास्ट महाकाल एक्सप्रेस (20415) में 30 जनवरी से वाराणसी जंक्शन से एक सेकंड एसी सहित तीन स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वापसी में प्रत्येक सोमवार को चलने वाली इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट महाकाल एक्सप्रेस (20416) में 31 जनवरी से इंदौर जंक्शन से एक सेकंड एसी सहित तीन स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। दरअसल, यात्रियों की मांग के अनुसार इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इन चारों ट्रेनों के चलने से श्रद्धालु दो ज्योर्तिलिंगों के दर्शन एक साथ कर रहे हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular