Saturday, March 7, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर और सरयू-यमुना एक्सप्रेस निरस्त

लखनऊ होकर चलने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर और सरयू-यमुना एक्सप्रेस निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने नॉन-इंटरलॉकिंग की वजह से लखनऊ होकर चलने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (05002) को 13 मार्च को और सरयू-यमुना एक्सप्रेस (04650) को 15 और 17 मार्च को निरस्त कर दिया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ होकर चलने वाली देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (05002)13 मार्च को और मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस (05001)15 मार्च को निरस्त रहेगी। 15 और 17 मार्च को लखनऊ होकर अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली सरयू-यमुना एक्सप्रेस (04650) भी निरस्त रहेगी। इसी तरह से 16 और 18 मार्च को लखनऊ होकर अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस (04674) भी निरस्त रहेगी। 
इसके अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 18 और 19 मार्च को पोरबंदर से लखनऊ होकर चलने वाली 09269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बदले रूट  मारवाड़ जंक्शन, जोधपुर, फुलेरा के रास्ते चलाई जाएगी। 20 मार्च को उदयपुर से चलने वाली 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस बदले रूट आदर्श नगर-मदार होकर और 22 मार्च को न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली 09602 न्यू जलपाईगुडी-उदयपुर भी इसी रूट से चलाई  जाएंगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular