Saturday, April 11, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित

लखनऊ होकर चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते गुरुवार और शनिवार को लखनऊ होकर चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन चोपन से शक्ति नगर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार और शनिवार को प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन चोपन से शक्ति नगर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। टनकपुर से 06 मई को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन स्टेशन तक ही चलेगी। यह ट्रेन चोपन से सिंगरौली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

इसी तरह से 05 और 07 मई को लखनऊ होकर चलने वाली ट्रेन 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन रेलवे स्टेशन से चलाई जायेगी। यह ट्रेन सिंगरौली से चोपन रेलवे स्टेशन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। शक्तिनगर से 06 और 08 मई को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से चलाई जायेगी। यह ट्रेन शक्तिनगर से चोपन स्टेशन के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular