Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ होकर चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे इकोनॉमी एसी कोच

लखनऊ होकर चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों में लगेंगे इकोनॉमी एसी कोच

-आने वाले त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेंगी और अधिक सीटें

-थर्ड एसी की अपेक्षा इकोनॉमी कोच का किराया होता है कम

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन लखनऊ होकर चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों में इकोनॉमी एसी कोच अलग-अलग तारीखों में लगाएगा। इससे आने वाले त्योहारी सीजन में यात्रियों को और अधिक सीटें मिलेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बुधवार को बताया कि लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 02511/02512 गोरखपुर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन और 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन में अलग-अलग तारीखों में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इससे आने वाले त्योहारी सीजन में यात्रियों को और अधिक सीटें मिलेंगी। इकोनॉमी कोच में 72 की जगह 83 सीटें होती हैं। इसीलिए थर्ड एसी कोच की अपेक्षा इसका किराया भी कम होता है।

02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन में गोरखपुर से 30 अक्टूबर से और 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में यशवंतपुर से 01 नवम्बर से इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। 02511 गोरखपुर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन में गोरखपुर से 31 अक्टूबर से और 02512 कोचुवेली-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में कोचुवेली से 03 नवम्बर से इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इकोनॉमी कोच के लगने से इन ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव हो जाएगा। इससे संशोधित रेक संरचना के अनुसार कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular