Monday, April 13, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में पांच फरवरी से लगेंगे अतिरिक्त...

लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में पांच फरवरी से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ(हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने होली के त्योहार को देखते लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस में गुरुवार से शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में पांच फरवरी से एक अतिरिक्त कोच लगाएगा। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, होली के त्योहार को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस में गुरुवार से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाना शुरू कर दिया गया है। इस ट्रेन में अब 31 मार्च तक अस्थाई तौर पर अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में अब 30 मार्च तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा,जबकि गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस में पांच फरवरी से 26 मार्च तक अस्थाई रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। लखनऊ के रास्ते चलने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनों में 14 मार्च से वेटिंग शुरू हो गई है। इस बार होली का त्योहार 18 मार्च को है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular