Monday, April 6, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन निरस्त

लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली 02575/02576 गोरखपुर-हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन अपरिहार्य कारणों से सोमवार को अचानक निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन यात्रियों की मांग पर अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जा रही थी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों से 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन का संचालन निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। लखनऊ होकर चलने वाली 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17, 24 और 31 दिसम्बर को हैदराबाद डेक्कन से नहीं चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन हैदराबाद डेक्कन से प्रत्येक शुक्रवार को रात 09:05 बजे गोरखपुर के लिए चलती थी।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 02576 गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन स्पेशल ट्रेन का संचालन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 19 और 26 दिसम्बर को नहीं किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 08:30 बजे हैदराबाद डेक्कन के लिए चलती थी। अप-डाउन दोनों तरफ की स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular