Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस आठ दिसम्बर को आंशिक निरस्त

लखनऊ होकर चलने वाली गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस आठ दिसम्बर को आंशिक निरस्त

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे कोचुवेली यार्ड में रिमाॅडलिंग का कार्य कर रहा है। इसके चलते लखनऊ होकर चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस 08 दिसम्बर को आंशिक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस को 03 और 04 दिसम्बर को रास्ते में नियंत्रित कर (रोककर) चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को बताया कि कोचुवेली यार्ड में रिमाॅडलिंग कार्य के चलते गोरखपुर से 08 दिसम्बर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस एर्नाकुलम तक चलाई जायेगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से कोचुवेली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 09 दिसम्बर को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस कोल्लम जंक्शन तक चलाई जायेगी। यह ट्रेन कोल्लम से कोचुवेली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

उन्होंने बताया कि कोचुवेली से 11 दिसम्बर को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस एर्नाकुलम से चलाई जायेगी। यह ट्रेन कोचुवेली से एर्नाकुलम के बीच आंशिक निरस्त रहेगी। इसके अलावा 12511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस 03 दिसम्बर को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 12511 गोरखपुर-कोचुवेली राप्तीसागर एक्सप्रेस 04 दिसम्बर को रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular