लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कविगुरु एक्सप्रेस में 05 मई (गुरुवार) से 02 जून तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाएगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कविगुरु एक्सप्रेस में कामाख्या स्टेशन से 05 मई से 02 जून तक थर्ड एसी का एक कोच और 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस में 30 मई तक थर्ड एसी का एक कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।
इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में उदयपुर सिटी से 07 से 28 मई तक और 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 09 से 30 मई तक एक थर्ड एसी और एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। फिलहाल दिल्ली, मुम्बई अहमदाबाद और दक्षिण भारत सहित अन्य राज्यों से लखनऊ आने वाली कई ट्रेनों में इस समय लम्बी वेटिंग है।
दीपक
