लखनऊ (हि.स.)। रेलवे बोर्ड ने कोहरे की वजह से 02571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और 02180 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में 28 फरवरी तक कमी कर दिया है। इससे ठंड के मौसम में यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
रेलवे बोर्ड के नए आदेश के मुताबिक, कोहरे की वजह से 02571 गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन के फेरों में कमी कर दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन अब 03 से 28 फरवरी तक बुधवार और रविवार को निरस्त रहेगी। वापसी में 02572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04 फरवरी से 01 मार्च तक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी।
02553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के फेरे में कमी की वजह से यह स्पेशल ट्रेन 02 से 23 फरवरी तक मंगलवार को अब निरस्त रहेगी। वापसी में 02554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 03 से 24 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को नहीं चलेगी।
इसी तरह से 02179 आगरा फोर्ट- लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन के फेरों में कमीे कर दी गई है। इसलिए यह स्पेशल ट्रेन 06 से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित नहीं की जाएगी। 02180 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन 06 से 28 फरवरी तक शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा 01803 झांसी-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस और 01804 लखनऊ जंक्शन-झांसी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन अब 06 से 28 फरवरी तक फेरों में कमी की वजह से प्रत्येक शनिवार व रविवार को निरस्त रहेगी। वहीं 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 03 से 24 फरवरी तक बुधवार को और वापसी में 02558 आनंद विहार -मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04 से 25 फरवरी को गुरुवार को निरस्त रहेगी।
लखनऊ होकर चलने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों में कमी, यात्रियों की बढ़ीं दिक्कतें
RELATED ARTICLES
