Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों में 10 से लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों में 10 से लगेंगे अतिरिक्त कोच

-लखनऊ जंक्शन से मंगलवार रात 09 बजे से चलेगी लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस

-लखनऊ से दिल्ली और मुम्बई के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ जंक्शन से मंगलवार रात 09 बजे से करने जा रहा है। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस और गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में 10 मार्च से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का संचालन लखनऊ जंक्शन से मंगलवार रात 09 बजे से किया जाएगा। यह ट्रेन 537 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दूसरे दिन सुबह 11:20 बजे छपरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव बादशाह नगर, गोमती नगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, शाहगंज, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर और बलिया आदि रेलवे स्टेशनों पर होगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ से दिल्ली और मुम्बई के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा यात्रियों को वेटिंग से राहत देने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस,लखनऊ-मुम्बई एसी एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, लखनऊ-मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, सदभावना एक्सप्रेस, लखनऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस सहित कई और ट्रेनों में दस मार्च से अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular