Sunday, April 12, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे एक मार्च से बढ़ेंगे

लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों के फेरे एक मार्च से बढ़ेंगे

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस और पटना-कोटा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के फेरे एक मार्च से बढ़ाने जा रहा है। इसके अलावा अप-डाउन में चलने वाली चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे एक मार्च से पहले की तरह बढ़ा दिए जाएंगे। फिलहाल अभी इन ट्रेनों के फेरों में कमी की गई है। लखनऊ होकर चलने वाली पटना-कोटा एक्सप्रेस एक मार्च से अपने नियमित रूट से चलेगी। इस ट्रेन का रूट पहले बदल दिया गया था।

इसके अलावा रेलवे प्रशासन 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 01 मार्च से 31 अगस्त तक और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 04 मार्च से 03 सितम्बर तक प्रथम श्रेणी के एसी स्लीपर कोच लगाएगा। इसी तरह से 14217 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में 02 मार्च से 01 सितम्बर तक और 14218 प्रयागराज-चंडीगढ़ संगम एक्सप्रेस में 03 मार्च से 02 सितम्बर तक एसी स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। इससे होली के त्योहार पर यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular