Monday, April 6, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन होली के त्योहार पर यात्रियों की मांग को देखते हुए लखनऊ होकर चलने वाली काशी-विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार से अवध एक्सप्रेस का ठहराव बढ़ा दिया गया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में वाराणसी से 21 फरवरी से 31 मार्च तक और नई दिल्ली से 22 फरवरी से एक अप्रैल तक थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच अस्थाई तौर पर लगाए जाएंगे। लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 30 मार्च तक और गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 31 मार्च तक अस्थाई तौर पर थर्ड एसी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इसी तरह से लखनऊ होकर अप-डाउन में चलने वाली गोरखपुर-सिकन्दराबाद-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 30 मार्च तक स्लीपर श्रेणी का एक कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा। वहीं दक्षिण भारत से आने वाली यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस और मुम्बई से आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी है। इसके अलावा लखनऊ होकर बांद्रा टर्मिनस से बरौनी के बीच चलने वाली अवध एक्सप्रेस शनिवार से दस अगस्त तक रामगंज मंडी स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। ट्रेन रामगंज मंडी स्टेशन पर सुबह 11:13 बजे पहुंचकर 11:15 बजे चलेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर दोपहर 01:17 बजे पहुंचकर 01:19 बजे छूटेगी।

दीपक/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular