लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ होकर चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस को 21 जुलाई (गुरुवार) को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा रेलवे ने बुधवार दोपहर 01:15 बजे 05537 दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोधरा रेल खंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस 21 जुलाई को निरस्त कर दी गई है। इसकी वजह से यह ट्रेन गुरुवार को लखनऊ नहीं आएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि 05537 दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार दोपहर 01:15 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन अब 10 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 01:15 बजे रवाना होगी। ट्रेन नरकटियागंज और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचकर रात 10:40 बजे छूटकर बस्ती, गोंडा, सीतापुर, कासगंज आदि स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन रात 10:05 बजे अजमेर स्टेशन पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि 05538 अजमेर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन अजमेर से रात 11:25 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर से छूटकर कप्तानगंज, नरकटियागंज के रास्ते तीसरे दिन सुबह 06:50 बजे दरभंगा स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 24 बोगियां लगाई जाएंगी।
दीपक
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
